सर्व शिक्षा अभियान

सर्व शिक्षा अभियान

सर्व शिक्षा अभियान
सर्व शिक्षा अभियान


    सर्व शिक्षा अभियान स्कूली प्रणाली के सामुदायिक स्वामित्व के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा के लोकव्यापीकरण की दिशा में एक प्रयास है। यह समूचे देश में स्तरीय बुनियादी शिक्षा की मांग की पूर्ति के लिए प्रारम्भ किया गया। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम मिशन पद्धति से सामुदायिक स्वामित्व व्यवस्था के अन्तर्गत स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था के जरिए सभी बच्चों की मानवीय क्षमताओं में सुधार लाने का एक प्रयास भी है। सर्व शिक्षा अभियान से निम्नलिखित आशय है:

() सार्वजनिक प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक निश्चित समय सीमा में कार्यक्रम। 

(ii) समूचे देश में स्तरीय बुनियादी शिक्षा की मांग की पूर्ति के लिए। 

(iii) बुनियादी शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना।

(iv) प्रारंभिक स्कूलों के प्रबंधन में पंचायती राज्य संस्थानों, स्कूल प्रबन्धन समितियों, ग्राम और शहरी मलीन बस्ती स्तर की शिक्षा समितियों, अभिभावक-अध्यापक, माता पिता, जनजातीय स्वायत्त परिषदों तथा अन्य मूलभूत स्तरीय तंतो को प्रभावी रूप से सहयोजित करना।

(v) समूचे देश में लोकव्यापी प्रारंम्भिक शिक्षा के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति को एक अभिव्यक्ति।

(vi) केन्द्रीय, राज्य और स्थानीय सरकार के बीच एक भागीदारी।

(vii) राज्यों को प्रारंभिक शिक्षा की स्वयं अपनी परिकल्पना विकसित करने का अवसर।

सर्व शिक्षा अभियान के लक्ष्यः 


सर्व शिक्षा अभियान के निम्नलिखित लक्ष्य

(i) 6 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों को 2015-16 तक उपयोगी और प्रासंगिक प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान करना।

(ii) स्कूल के प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी। 

(iii) समाजिक क्षेत्रीय आरै लैंगिक विषमताओं को पाटने का लक्ष्य।

(iv) बालिकाओं, विकलांग बच्चों आरै अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के बच्चों सहित सभी बच्चों को प्रारंभिक कक्षाओं में दाखिल करना आरै उनके लिए प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था करना।

(v) सभी बच्चों के लिए संतोषजनक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रावधान को शामिल करके सार्वजनिक प्रारंभिक शिक्षा के लक्ष्य का विस्तार करना।

(vi) बीच में विद्यालय छोड़ने वाले, कामकाजी बच्चों और औपचारिक विद्यालय न जा सकने वाली बालिकाओं के लिए अनौपचारिक शिक्षा की व्यवस्था करना।

(vii) शिक्षक की क्षमता का विकास करना। 

(viii) प्रौढ़ शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रम करना।

(ix) कार्यक्रमों को देने आरै उनका मॉनीटरिंग करने में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना।

(x) वंचित वर्गों तक उन्नत सुविधाओं की पहुंच कराना।

(xi) विद्यालयों में कार्यकलाप के निरीक्षण कार्य में विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ समुदाय की भागीदारी की व्यवस्था करना।

एक टिप्पणी भेजें

कमेंट में बताए, आपको यह पोस्ट केसी लगी?

और नया पुराने
Publication of any key/guidebook to any textbook published by any university/board as part of their prescribed syllabus , does not violate the principles and laws of copyright . It is open to any member of the public to publish reviews/criticism/guide/key to the said website.